फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: नैमिषारण्य दर्शन करने आए आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, कुछ देर बाद मौत

Fri, 25 Sep 2026 11:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में नैमिषारण्य दर्शन करने आए श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह साथियों के साथ आंध्र प्रदेश से आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नैमिषारण्य दर्शन करने आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दर्शन करने आए दक्षिण भारतीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद साथ में आए अन्य श्रद्धालुओं और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के भीमवरम निवासी कालिंदे राजू (79) पुत्र रंगाराजू अपने साथी श्रद्धालुओं के साथ दर्शन और पूजन के लिए नैमिषारण्य आए थे। बृहस्पतिवार देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में साथी श्रद्धालुओं ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच में बाद मृत होने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें