फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्राम चौपाल में समस्याओं का अंबार, सीडीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केस-1
विज्ञापन

टंकी बनने के दो साल बाद भी नहीं हो रही पानी की सप्लाई
एलिया ब्लॉक के ग्राम दामोदर की रहने वाली आरती ने ग्राम चौपाल में सीडीओ को बताया कि जल जीवन मिशन से दो साल से पूर्व बनी पानी की टंकी बनी थी। इसके बाद भी पानी की सप्लाई और कनेक्शन अभी तक नहीं किया गया है। खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी नहीं हुई है। सीडीओ ने एक्सईएन जल निगम को वॉटर सप्लाई शीघ्र चालू कराने और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
केस-2
सात आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंची वजन मापने की मशीन
एलिया ब्लॉक की 28 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र बने हैं। इनमें से सात केंद्रों पर बच्चों के वजन और लंबाई मापने की मशीन नहीं है। सीडीओ के पूछने पर यह जानकारी सुपरवाइजर ने दी। उन्होने बताया कि महिलाओं की बीएलओ में ड्ययूटी लगी होने के कारण संबंधित केंद्रों पर मशीन नहीं पहुंच सकी है। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सीतापुर। सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या की ओर से एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत खटकरी तारापुर में लगाई की ग्राम चौपाल में तमाम लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनके समाधान के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए गए। इससे ग्रामीणों को समस्या समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सीडीओ की अगुवाई में हुई ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन में लाइट की व्यवस्था नही है। राशन कार्ड की समस्या बताई गई। नाली बंद करने, गंदे पानी की निकासी, परिवार रजिस्टर की नकल जारी न हाेने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने जिम्मेदारों को सभी समस्याओं का समाधान करने को कहा। इस मौके पर डीडीओ संतोष नारायण गुप्ता, बीडीओ प्रशांत कुमार शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें