सीतापुर। चौथे चरण के लिए जिले में हो रहे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार आज दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी के बाद सीतापुर संसदीय सीट पर चुनाव की तस्वीर साफ होगी।
जिले में चौथे चरण के लिए 18 से 28 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली। 17 लोगों ने पर्चा भरा था। 26 अप्रैल को जांच के बाद नौ पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके बाद मैदान में आठ उम्मीदवार ही बचे थे।
अब 29 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके बाद कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे, इसकी तस्वीर साफ होगी। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि जिले में 32 लाख मतदाता सांसद चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां 13 मई को मतदान होगा। सीतापुर में नामांकन पत्रों की जांच के बाद भाजपा, सपा-कांग्रेस, बसपा के प्रत्याशी सहित कुल आठ प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।