फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बरातियों से भरी वैन में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत...तीन लोग घायल; अस्पताल में कराए गए भर्ती

Sat, 08 Feb 2025 09:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बरातियों से भरी वैन में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद घर में एकत्र महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार की तड़के वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बारातियों की वैन को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हादसा महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिसवा मार्ग पर हुआ। इलाके के बकरापुर निवासी जसराम (45) गांव के ही विमल कुमार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सदरपुर के वैरागीपुर गांव गए थे। शनिवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। बेनीपुर गांव के मोड़ के पास बिसवा की ओर से लौट रही वैन को सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। 

इसमें वैन सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्स्कों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद  जसराम (45)  को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सुनील (28), प्रदीप (16) व  छोटू (20)  को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही लखनऊ में जसराम की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जसराम की पत्नी मालती देवी व पुत्र अमित कुमार (18), पुत्री सुधा (22) का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें