सरैंया। महमूदाबाद में फिरोजपुर चौराहे पर एक ई रिक्शा तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में ई रिक्शे पर सवार स्कूली बच्चे चोटिल हो गए। पिकअप पर बकरे लदे थे।
स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। हादसे में रामपुर कलां निवासी अमन (6), प्रवीण (12) और फिरोजपुर निवासी राधिका (15) को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।