फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 20 Dec 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर/ बेहटा। तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि सिर पर चोट लगने से जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी अतीक (21) शुक्रवार शाम तंबौर कस्बे से बाइक से घर जा रहे थे। तभी तंबौर-रेउसा मार्ग पर चकपुरवा गांव के पास पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। पिकअप का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें