फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद में पेट्रोल 100 रुपये के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/महमूदाबाद। पेट्रोल के दामों में लगी आग ने अब शतक लगा दिया है। महमूदाबाद में शनिवार को पेट्रोल 100.04 रुपये पहुंच गया। इससे वहां सपा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों को माला पहनाकर विरोध जताया। शहर में भी पेट्रोल सौ के करीब आ गया है। यहां शनिवार को पेट्रोल 99.10 रुपये में बिका। आशंका है कि एक-दो दिन में शहर में भी पेट्रोल 100 के पार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे है। यह बढ़ोतरी रोजाना सिर्फ पैसों में होती रही। इसकी वजह से लोगों का ध्यान इस तरफ अधिक नहीं गया। अब जब 100 के पार पेट्रोल पहुंच गया है तो इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए। महमूदाबाद में शनिवार को जब पेट्रोल की कीमतें तय हुई तो यह भाव 100.04 रुपये पहुंच गया। इससे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलाने आए बाइक सवार रेट देखकर दंग रह गए।
जब इस बात की जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। पैंतेपुर मार्ग स्थित श्री सांई फीलिंग स्टेशन पर पेट्रोल डलवाने के लिए आने वाले बाइक सवारों को माला पहनाकर सपाइयों ने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। सपा के नगर अध्यक्ष इश्तियाक साद की अगुवाई में सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में कीमतें
दिनांक दाम
10 98.49
11 98.49
12 98.76
13 98.76
14 98.76
15 99.10
16 99.10
17 99.10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें