फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 केंद्रों पर पीईटी छह व सात सितंबर को

Sun, 31 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) छह व सात सितंबर को शहर के 12 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 21,600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर में 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों दिन चार पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 व दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी। एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
सघन तलाशी के बाद ही लोगों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी में पूरी परीक्षा होगी। परीक्षा ड्यूटी में माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के भी शिक्षक लगाए गए हैं। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर पुलिसकर्मी की तैनाती रहेंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट बराबर परीक्षा का भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें