मिश्रिख (सीतापुर)। वन रेंज में बुधवार को बिना इजाजत ललईपुरवा मजरा साहबनगर में आम के बाग से बिना इजाजत 40 पेड़ काट डाले गए। बताया जाता है कि मुन्ना ठेकेदार ने 20 पेड़ों की कटान का परमिट बनवाया था।
इसकी आड़ में 40 पेड़ काट दिए गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)