फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 12 करोड़ से बनेंगे पक्का पुल व मछली मंडी सेतु

Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने शनिवार को शहर के बीच से बहने वाली सरायन नदी पर प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने बताया कि सरायन नदी पर पक्का पुल और मछली मंडी पुल का नवनिर्माण होगा। लंबे समय से इन दोनों पुलों के निर्माण की मांग की जा रही थी। इन पुलों के निर्माण से शहरवासियों को आवागमन के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधा प्राप्त होगी। राज्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार शहरों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल व नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
2027 तक पूरा होगा निर्माण कार्य : राज्यमंत्री ने दावा किया कि दोनों पुलों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 तक दोनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि पक्का पुल के निर्माण से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क और अधिक सुगम होगा। वहीं मछली मंडी पुल के बनने से शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें