फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गतका दल के करतब देख दंग रह लोग

विज्ञापन
बिसवां में गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर करतब दिखाते गतका पार्टी के लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंच प्यारे की अगुवाई में नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद गुरुद्वारा में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। पंजाब के गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुद्वारे में अखंड पाठ व लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से चलकर बड़े चौराहा होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहेब पहुंची। फिर एसजेडी इंटर कॉलेज चौराहा, मिरदही टोला, छोटा चौराहा, मंगरहिया बाजार, हजीरा रोड, रायगंज व सब्जी मंडी होते हुए वापस गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान पंच प्यारे की अगुवाई में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर खानपान के स्टॉल लगाकर स्वागत किया। पंजाब से आई तरनतारन बीर खालसा ग्रुप गतका पार्टी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गतका पार्टी के सदस्यों ने विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसे देख दर्शक दंग रह गए। इससे पूर्व गुरुद्वारे पर अखंड पाठ भोग, दीवान सजाया गया और कीर्तन पाठ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, चरनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, भजन सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजीत कौर, अजित कौर व महेंद्र कौर के अलावा सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद थे।
अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मोहित जायसवाल ने पंच प्यारे और गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंशू रस्तोगी, लकी श्रीवास्तव, राजू, मनोज वर्मा, पीयूष शर्मा, शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें