फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में जाम कर दिया हाईवे, फंसे वाहन

Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा से शनिवार को हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम व वाहनों के काफिले से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरातफरी रही। हाईवे पर खैराबाद टोल प्लाजा से लेकर शहर तक दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इस दौरान अफसर भी यातायात को सुचारु बनाए रखने का कोई जतन करते नहीं दिखे। तेज धूप में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के लालबाग पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी था।

जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह को आना था। उनके स्वागत का सिलसिला जिले की सीमा शुरू होने के बाद से ही चालू हो गया। अटरिया, सिधौली, कमलापुर, जलालपुर व खैराबाद के साथ शहर में प्रवेश करने से पहले वैदेही वाटिका पर बाइक, चार पहिया वाहनों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम स्वागत करता दिखा।
विज्ञापन


बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। गलत दिशा में बाइक और वाहन अड़ा देने से खैराबाद चुंगी, वैदेही वाटिका और शहर के लालबाग तक जाम लग गया। खैराबाद टोल प्लाजा पर करीब दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। इस दौरान आम राहगीर तेज धूप में हाइवे पर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें