फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में गोश्त मिलने से नाराज हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के मोहल्ला अंबर सरांय में पड़े एक बड़े बैग में गोश्त पाया गया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गिरजा शंकर सिंह को नाराज मोहल्लेवासियों ने कोई कार्रवाई नहीं करने दी। इसके बाद इंस्पेेक्टर मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। यहां मौजूद हिंदू वाहिनी के सदस्यों, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं और मोहल्ले वासियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

गोश्त का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है, गोश्त को नष्ट करा दिया है। मोहल्ले वासियों के मुताबिक अज्ञात लोग बाइक से गोश्त लेकर जा रहे थे। सड़क पर कीचड़ होने की वजह से बाइक के फिसल जाने से बैग गिर गया और गिरकर फटने से बैग से गोश्त बाहर निकल आया। उसे नजदीकी लोगों ने देख लिया और बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
बैग के गिर जाने के बाद एक बाइक से दो युवक आए थे और गमछे से बैग को बांधकर ले जाने का प्रयास करने लगे, इसी बीच लोगों के शोर मचाने पर दोनों मौके से फरार हो गए। इंस्पेेक्टर ने बताया कि गोश्त की जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें