फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आधी रात युवती के साथ पकड़ा गया डायल 112 का आरक्षी, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आधी रात डायल 112 का आरक्षी को युवती के साथ पकड़ा। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
युवती के साथ पकड़ा गया आरक्षी - फोटो : वायरल वीडियो से ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार की रात लोगों ने पीआरवी में तैनात सिपाही को युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया।  

विज्ञापन


मामला सदरपुर थाना क्षेत्र का। यहां आरक्षी महेंद्र सोनकर 112 पीआरवी में तैनात है। रात में यह क्षेत्र की ही एक युवती के साथ सधना मोड़ के पास मौजूद था। जानकारी मिली तो बजरंगदल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: बेसिक शिक्षकों के तबादले, 22 मार्च तक डाटा अपडेट करने का दिया गया मौका, एक अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आई है। पुलिस की तरफ से कहा गया कि आरक्षी महेंद्र सोनकर अपनी परिचित महिला के साथ ड्यूटी समाप्त कर जा रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में कुछ लोगों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर महिला की तहरीर पर अभद्रता करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें