फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लंबा रास्ता तय कर शहर में प्रवेश को मजबूर राहगीर

Fri, 23 Jan 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बंद रहा फाटक।
विज्ञापन
सीतापुर। श्यामनाथ फाटक सिटी यार्ड गेट संख्या 51 ट्रैक की मरम्मत कार्य के चलते बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 25 जनवरी शाम छह बजे तक के लिए बंद हो गया है। इससे राहगीरों को शहर के भीतर प्रवेश करने के लिए दो-तीन किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना हैं कि इससे समय बहुत ज्यादा लग जाता है। फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा छात्रों और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इमलिया में रहने वाले मुकेश ने बताया कि उनकी दुकान श्यामनाथ क्रॉसिंग के पास है। दुकान आने के बाद भी घर का दोबारा चक्कर लगाना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल से घर छोड़ने जाना पड़ता है, इसलिए अब आने-जाने में करीब छह किलोमीटर का फेर बढ़ गया है। इससे समय ज्यादा लग रहा है, क्योंकि दोपहर के समय अमीर नगर से आते समय मुंशीगंज के पास जाम मिल जाता है।

फाटक के नीचे से पैदल राहगीर और साइकिल सवार निकल आते हैं। रामपुर नयागांव मनोहर ने बताया कि वह एक प्रतिष्ठान पर रोजाना काम करने के लिए गांव से ऑटो से आते हैं। पहले ऑटो क्रॉसिंग पार करके श्यामनाथ के आगे तक जाता था, जो कि प्रतिष्ठान तक आसानी से पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऑटो पीतपुर के पास ही रुक जाता है। वहां से पैदल चलकर दो किलोमीटर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें