फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मनरेगा से कार्य कराये बिना ही हो गया भुगतान

Fri, 17 May 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत हाेने की सूचना मिलते हुए आननफानन कराया जा रहा काम
विज्ञापन

बीडीओ ने प्रधान, सचिव समेत चार से किया जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसीपिसावां (सीतापुर)। दो साल पहले मनरेगा से इंटरलॉकिंग का कार्य को पूर्ण दिखाकर रकम का जिम्मेदारों ने बंदरबांट कर लिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने ऑनलाइन शिकायत किया। इसकी भनक लगते हुए अब कार्य कराया जा रहा है, लेकिन मानकों का पालन नहीं हो रहा है।
मामला मिश्रिख विकास खंड की ग्रामसभा लोहारखेड़ा का है। यहां के निवासी प्रणव सिंह ने 13 अप्रैल को आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021-22 में परशुराम के घर से रामेंद्र के घर तक और शैलेंद्र के घर से छोटे मुन्ना के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाना प्रस्तावित था। जिम्मेदारों द्वारा कार्य न कराकर योजना की धनराशि का बंदरबांट कर लिया। जिस पर जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई गई तो भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ। बीडीओ की ओर से 10 मई को जांच आख्या पोर्टल पर अपलोड की गई। साथ ही संबंधित जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। भ्रष्टाचार के कारनामे की पोल खुलते ही जिम्मेदार हरकत में आए और आननफानन निर्माण कार्य शुरू करा दिया, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों की ठसक बरकरार रही और उन्होंने मानकों को ताक पर रखकर मानक विहीन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक विहीन कार्य कराने की शिकायत पोर्टल के माध्यम से 11 मई को दर्ज कराई गई है। बीडीओ एपी सिंह ने बताया कि दो कार्य मनरेगा से नहीं कराए गए हैं। इस संबंध में प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और टीए का जवाब तलब किया गया है। इसका जवाब नहीं मिला है। एक अनुस्मारक भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें