फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेले में बुखार, जुकाम व खांसी के बढ़े मरीज

Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुकाम, खांसी व बुखार के बढ़े मरीज
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में डॉ. आदित्य सिंह 60, अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 58, अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 56, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 53 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में फार्मासिस्ट अशोक ने 47 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 274 मरीजों का उपचार किया गया। वायरल फीवर, खांसी जुकाम व त्वचा रोग के मरीज अधिक आए।
लक्षण के आधार पर दी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट लक्षण के आधार पर मरीजों को दवा दी। फार्मासिस्ट जितेंद्र मिश्रा ने बताया 57 मरीजों को दवा दी गई है। अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी व जुकाम से पीड़ित थे। इस केंद्र पर लगभग 10 हजार आबादी निर्भर है।
विज्ञापन


28 मरीजों को दी दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में जन आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट ने 28 मरीजों को दवा दी। फार्मासिस्ट सिद्दीकी ने कुल 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें चर्मरोग के 3, पेट के 5, श्वसन रोग के 5, लिवर के 6 व सर्दी, जुकाम व बुखार के 9 मरीज आए।


सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में वायरल फीवर, जुकाम, खांसी व पेट दर्द के अधिक मरीज आए। मेले में 3300 मरीजों ने इलाज करवाया। सुबह 10 बजे से मेले में मरीजों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह के समय काफी भीड़ नजर आई। चिकित्सकों ने पहले प्राथमिक जांच की। उसके बाद उनको दवा दी गई।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल से इलाज करवाने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय बदलते समय में बुखार लोगों को अधिक चपेट में ले रहा है। इसके चलते सभी केंद्रों पर पर्याप्त दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है। मरीजों को बेहतर इलाज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें