कमलापुर(सीतापुर)। सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी कसमंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काफी अव्यवस्था मिली। ओटी में गंदगी मिली। कागजों पर खाना चढ़ा मिला। लेकिन मौके पर मरीज नहीं मिले। तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया तो ओटी में हर तरफ गंदगी देखने को मिली। वार्ड बॉय को चेतावनी दी। 8:30 बजे तक तीन कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। किचन बंद मिला। जिम्मेदारों ने बताया कि पांच मरीजों को खाना दिया जा चुका है, लेकिन मौके पर एक भी मरीज नहीं मिला।
सीएचसी में प्रसव की संख्या बेहद कम मिली। इस पर अधीक्षक ने कहा कि कम से कम हर माह 300 डिलीवरी जरूर होनी चाहिए। विशेष परिस्थितियों में ही मरीजों को रेफर किया जाए। सीएमओ ने पीएचसी बरई जलालपुर भी देखा, लेकिन यहां पर कोई खास कमी नजर नहीं आई।