फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हर-हर महादेव के जयकारों संग निकली कांवड़ यात्रा

Mon, 10 Jul 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य(सीतापुर)। सावन मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी में गोमती नदी के घाटों पर शिव भक्तों का हुजूम देखते बना। हालांकि, रिमझिम बारिश भी हो रही थी। फिर भी कांवड़ियां के हौसले बुलंद दिखे। जैसे-जैसे शाम का समय बढ़ता चला गया वैसे-वैसे कांवड़ियों की संख्या में बढ़ती गई।
विज्ञापन

रविवार शाम प्रशासन की तरफ से एसडीएम मिश्रिख अभिषेक कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव, नैमिष थाना प्रभारी दिग्विजय पाण्डेय, प्रधान दिलीप गुप्ता व नायब तहसीलदार राम सूरत यादव ने कांवड़ियों का माल्यार्पण किया। उनके स्वागत की प्रक्रिया के बाद कांवड़िये अपनी ही धुन में गोमती नदी में स्नान कर वहां से पात्रों में जल भरकर भोलेनाथ की जय-जयकार करते हुए सीतापुर स्थित श्याम नाथ मंदिर और गोलागोकर्ण नाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपनी ही मस्ती में निकल पड़े।

देवदेवेश्वर घाट पर दिखे पर्याप्त इंतजाम
देवदेवेश्वर घाट पर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नदी घाट के पास बोरियां डलवाई गईं। वहीं, सीढि़यों पर खतरे के निशान के पास रस्सियां बांधी गईं। गोताखोर और पीएसी का दल भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए घोषणा भी होती रही।
विज्ञापन


आज रहेगी धर्मनगरी में शिवभक्तों की धूम
सावन के पहले सोमवार पर नगर के प्रमुख शिव मंदिर भूतेश्वर नाथ, देवदेवेश्वर, काशी विश्वनाथ, सिद्धेश्वर नाथ महादेव, महामृत्युंजय आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव को समर्पित जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि शिवप्रिय अनुष्ठानों का दौर शुरू हो जाएगा। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा।

केसरिया जन सैलाब बना आस्था का संगम
जहांगीराबाद(सीतापुर)। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम को कांवड़ लेकर जाते कांवड़ियों से पूरा वातावरण केसरिया लग रहा था। देर रात तक शिवभक्तों के जत्थे भजनों और धार्मिक गीतों पर नाचते गाते चलते नजर आये। बिसवां के प्रसिद्ध शिव मन्दिर पत्थर शिवाला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिये हजारों की संख्या में कांवडिय़ा बिसवां से 35 किलोमीटर दूर चहलारी घाट पर पतित पावनी पवित्र सरयू नदी से जल भरकर पैदल लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय करके सोमवार ब्रह्म मुहूर्त में बिसवां स्थित पत्थर शिवाला में पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस बीच जगह जगह समाजसेवियों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत में पानी,चाय-बिस्कुट, बूंदी, छोला चावल, पूड़ी सब्जी व खीर आदि जलपान की भी व्यवस्था की गयी। ग्राम पंचायत रेवान की ओर से किवानी नदी के तट पर स्थित राधाकृष्ण आश्रम पर कांवड़ियों के लिये एक विश्राम स्थल का पंडाल लगवाया गया है। रेउसा से लेकर बिसवां के बीच लगभग आधा दर्जन से अधिक जगहों पर पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को जलपान कराया व प्रसाद वितरित किया। जहांगीराबाद शिव मन्दिर पर शिव कमेटी के लोगों ने और किवानी नदी के तट पर स्थित राधाकृष्ण आश्रम में महंत बाबा विशंभरदास ने देररात तक श्रद्धालुओं को छोला चावल व पीने का पानी वितरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें