आई फ्लू व बुखार के अधिक पहुंचे मरीज
शहर के सदर बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 40 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 25 मरीज आई फ्लू के थे। 15 मरीज वायरल की दवा लेने आए थे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय यही दो बीमारियों के अधिक मरीज आ रहे हैं।
आंखों में आई सूजन
इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 मरीज आए। ये सभी मरीज आई फ्लू से पीड़ित थे। किसी मरीज की आंख में सूजन हो गई थी तो किसी की आंखें लाल थीं। चिकित्सकों ने इन्हें आई ड्राॅप देकर कुछ दवा दी।
मलेरिया की करवाएं जांच
दुर्गापुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 मरीजों ने इलाज करवाया। इस केंद्र पर कुछ मरीज पेट दर्द व गठिया के भी पहुंचे। हर्ष ने बताया पांच दिन से बुखा आ रहा है। इस पर चिकित्सक ने उन्हें मलेरिया की जांच करवाने के निर्देश दिए।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। अधिकतर मरीज आई फ्लू व वायरल से पीड़ित थे। इन मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं दी गईं। मेले में करीब चार हजार मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया।
जिले 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला लगा। दोपहर दो बजे तक मरीज आते-जाते रहे। आई फ्लू व वायरल का प्रकोप होने के चलते चिकित्सकों ने पहले से ही इनकी दवाएं स्टॉक कर ली थीं। करीब 80 फीसदी मरीज इन बीमारियों के ही आए। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया आई फ्लू व वायरल फीवर की पर्याप्त दवाएं जिले में मौजूद हैं। एक दिन पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं भेज दी गईं थीं।