सीएमओ से शिकायत करतीं विधायक आशा मौर्या।
महमूदाबाद (सीतापुर)। सीएचसी मीरानगर में जन औषधि केंद्र का बृहस्पतिवार को लोाकर्पण करनेे पहुंचीं विधायक आशा मौर्या के सामने कई मरीजों ने धन उगाही की शिकायत की। विधायक ने तत्काल सीएमओ को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पैंतेपुर इलाके में मीरानगर सीएचसी चल रही है। विधायक ने ग्रामीणों से यहां पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तो कई ग्रामीणों ने अस्पताल की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट शशिकांत दवा देने के एवज में पैसे लेते हैं।
इंजेक्शन फार्मासिस्ट लगाते हैं और पैसे न देने पर मना कर देते हैं। विधायक ने अधीक्षक डॉ. ललित महेश से नाराजगी जताई। सीएमओ को फोन कर फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि दोबारा अगर शिकायत मिली तो अधीक्षक के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा।