फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ऑनलाइन टोकन से किसान परेशान

Thu, 26 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। विकासखंड बेहटा क्षेत्र में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत तथा ऑनलाइन ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था से किसान परेशान हैं। ग्राम इस्माइलगंज स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र समिति गोंधिया पर बुधवार को खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि कृषक सेवा केंद्र के संचालक रवि खरे द्वारा खाद का गोदाम नियमित रूप से नहीं खोला जाता है। कभी-कभार शाम के समय एक-दो घंटे के लिए गोदाम खोलकर थोड़ी खाद वितरित करने के बाद फिर बंद कर दिया जाता है। इससे किसानों को दुकान खुलने का सही समय पता नहीं चल पाता और उन्हें बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ता है। ऑनलाइन ई-टोकन व्यवस्था भी उनकी परेशानी बढ़ा रही है। क्षेत्र के कई किसानों के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं हैं। वहीं पुराने वर्जन के मोबाइल में फार्मर एप काम नहीं करने की समस्या सामने आ रही है। जन सुविधा केंद्रों पर ई-टोकन बनवाने के लिए किसानों को 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कनौजिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने समिति के सचिव से बातचीत कर खाद वितरण का समय और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली और वितरण के निर्देश दिए। वहीं किसान चंद्रपाल सिंह, कनौजी लाल, मेवालाल, दिनेश, शिव बहादुर और राकेश कुमार सहित अन्य किसानों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि खाद वितरण की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया और नियमित रूप से खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह एकजुट हो धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें