फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना पंजीकरण चल रहा पैथोलॉजी सेंटर किया सील

Thu, 26 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। बिना पंजीकरण संचालित पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम अकबरपुर स्थित एमके डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान संचालक आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद टीम ने पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराकर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पैथोलॉजी सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा है। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जांच के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को नहर में डाला जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। मरीजों को गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर का निरीक्षण कर संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण प्रस्तुत न कर पाने पर पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराने की कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें