फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्री खुश

Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिवहन निगम द्वारा सीतापुर से दिल्ली वाया बड़ागांव रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सेवा से क्षेत्रवासियों का दिल्ली का सफर आसान हो गया है। इसके लिए कई सालों से ग्रामीण मांग कर रहे थे। यह रोडवेज बस सीतापुर से इमलिया सुल्तानपुर, काजी कमालपुर, बड़ागांव से होते हुए महोली पहुंचेगी। यहां से दिल्ली के लिए आवागमन करेगी।
विज्ञापन

इस रूट पर बस चलाने को लेकर क्षेत्रीय किसान नेता आनंद प्रताप सिंह कई वर्षों से प्रयासरत हैं। उन्होंने छह मई को परिवहन मंत्री व आठ मई को डीएम से मुलाकात कर बस चलवाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि सीतापुर से इमलिया सुल्तानपुर, बड़ागांव, महोली होते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग पर डीएम ने एआरएम को संबंधित रूट पर शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
एआरएम ने शनिवार को संबंधित रूट पर रोडवेज बस की सुविधा शुरू करा दी। इससे सीतापुर से इमलिया सुल्तानपुर, काजी कमालपुर, टिकरा, मस्जिद मूड़ाहूसा, चमार बाग, तकिया, महोली से दिल्ली जाने वालों का सफर सुरक्षित व आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें