फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रतियोगिता में धार्मिक स्लोगन लिखवाने पर भड़के अभिभावक

Sun, 28 Sep 2025 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। बनवीरपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को छात्रों से आई लव मोहम्मद के चार्ट बनवाए गए। अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं विद्यालय प्रबंधन मामले से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बनवीरपुर स्थित एक विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। आरोप है कि हर समुदाय के छात्रों से चार्ट पर आई लव मोहम्मद लिखवाया गया। इसके बाद टिप्पणी भी लिखी गईं। विद्यालय के छात्र विशाल, आदित्य, कार्तिक आदि ने छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आक्रोश फैल गया।
अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जाहिर करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने प्रबंधक, शिक्षक, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। विद्यालय प्रबंधक शौकत अंसारी ने बताया कि शिक्षिका को नोटिस देकर हटाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें