फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ने उगली आग, पारा 43 डिग्री पार

Wed, 08 May 2019 11:53 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग नित नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार मई माह का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिन भर आसमान से बरसी आग ने हर किसी को बेहाल किया। रोज-कमाने खाने वाले तबके की हालत पस्त दिखी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.5 तो न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी तापमान में और इजाफे की आशंका है।
विज्ञापन


बुधवार को 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा ने लोगों को खूब झुलसाया। चिलचिलाती धूप व उमस लोगों की चमड़ी झुलसाती रही। मतदान के बाद यूं तो रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोग व छुट्टी के बाद स्कूल के निकले नौनिहाल, बैंक व केंद्रीय कार्यालयों में जाने वाले लोग पस्त नजर आए। सबसे खराब हालत बसों-ट्रेनों से यात्रा करने वाले व रोज-कमाने वाले मजदूर-रिक्शा-टैंपों चालक आदि की रही।

शादी-विवाह का सीजन होने के कारण खरीदारी करने निकले लोग भी धूप से बेहाल नजर आए। मजबूरियों में निकले युवक-युवतियां सिर और मुंह पर गमछा-दुपट्टा लपेट कर चलते दिखे। गर्मी बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में खरबूज, तरबूजा, खीरा और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। बेल शरबत, आइसक्रीम व बर्फ का गोला बनाकर बेंचते ठेलों पर धूप, उमस और प्यास से व्याकुल लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हवा सामान्य से तेज व पश्चिमी रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। पछुआ हवा की वजह से तापमान में कमी आने की आशंका नहीं है।

शरीर को ढक कर निकले
इस समय अधिक गर्मी पड़ रही है। इससे बचने के लिए जब भी घर से निकले तो मुंह को कपड़े से ढक लें। ताजा भोजन व फल का सेवन करें। सलाद का अधिक सेवन करें। पानी अधिक पिए। जरूरत पड़ने पर ही घर से ही बाहर निकले। कोई दिक्कत होने पर तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

- डॉ. जेएन सिंह, फिजीशियन, जिला अस्पताल


मई में तापमान
1 मई   - 41.5
2 मई - 39.0
3 मई - 36.5 
4 मई - 37.5
5 मई  -39.5 
6 मई -41.0 
7 मई - 42.5 
8 मई-43.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें