फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रेमपुर गांव में तेंदुए से दहशत, दिखे पगचिह्न

Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पिसावां क्षेत्र में कॉ​म्बिंग करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
पिसावां। प्रेमपुर गांव में शुक्रवार को एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। शुक्रवार को गांव के उत्तर-पश्चिम हिस्से में गोमती नदी के किनारे ग्रामीणों को तेंदुए के साफ पगचिह्न दिखे। साथ ही एक वनरोज के अवशेष भी मिले हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी विपिन ने बताया कि उन्होंने खेत के पास वनरोज का क्षत-विक्षत शव देखा। उसे काफी हद तक खाया जा चुका था। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार पिंटू ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा विनीत सक्सेना ने पगचिह्नों का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी।

वन विभाग की टीम अब पूरे इलाके में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। ग्रामीणों को अकेले खेतों या नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग समूह में रहें और शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में प्रेमपुर में तेंदुए की यह तीसरी दस्तक है। इससे पहले भी यहां पगचिह्न और छोटे जानवरों के शिकार के मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोग अब रात में थाली-पीपा बजाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें