फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश सरकार के बजट की झोली में सीतापुर के संरचनात्मक विकास की नई राह खुली है। बजट में ग्राम्य विकास, सौर ऊर्जा, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, बाढ़ शरणालय, क्रिटिकल कॉरिडोर व अन्य विकास परियोजनाओं के लिए बजट का आवंटन किया गया है। इससे जिले की लंबित योजनाओं को बल मिलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने महोली तहसील की उरदौली ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय पंचायत उत्सव भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस मद में प्रदेश सरकार ने 57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। बजट की मंजूरी के बाद अब उरदौली में यह पंचायत उत्सव भवन 1.41 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में आवासों से वंचित लोगों के लिए भी बजट लाभकारी सिद्ध हुआ है। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास के लिए 2023 लोगों ने आवेदन किया था।
इसमें से 1919 आवासों का निर्माण हो चुका है। इसी तरह वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री आवास के लिए 2925 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 25 प्रतिशत को ही आवास मिल सका था। बजट आवंटन से शेष आवासों का निर्माण शीघ्रता से होगा। बजट से सौर ऊर्जा को भी बल मिला है। जिले मेें वर्ष 2025-26 वित्तीय वर्ष में 150 किसानों ने सोलर पंपों के लिए बुकिंग कराई थी। इसमें 117 ने टोकन जमा कर दिया था। उसमें मात्र 15 स्थानों पर ही सोलर पंपों की स्थापना हो सकी है। बजट के बाद यह परियोजना भी तेजी पकड़ेगी। साथ ही परिवहन के क्षेत्र में ईवी बसों के आवागमन, चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जीरो फैटिलिटी विजन योजना के तहत दुर्घटनाओं की रोकथाम व दुर्घटना बाद कार्यवाही के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। सीतापुर में एन एच 30 में छह थाना क्षेत्रों में क्रिटिकल कॉरिडोर है। इस क्रिटिकल कॉरिडोर में 11 ब्लैक स्पाट हैं। वहीं, पूरे जिले में कुल 30 ब्लैक स्पॉट हैं। इस दिशा में भी तेजी से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें