फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खस्ताहाल सड़क पर रोपा धान, जताया विरोध

Thu, 31 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढों में धान रोपते ग्रामीण।
विज्ञापन
महराजनगर (सीतापुर)। तहसील बिसवां के विकास खंड सकरन में ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। महाराजनगर ग्राम पंचायत के बड़हरपुरवा से भिठमनी तक सड़क बदहाल है। ग्रामीण काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला महासचिव शुभम रस्तोगी की अगुआई में सड़क पर धान रोप कर विरोध प्रदर्शन किया गया। शुभम रस्तोगी ने बताया कि मुख्य मार्ग की दशा बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों ने बारिश का पानी भरा है। इस वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि एक माह में सड़क की मरम्मत न शुरू हुई तो अनशन किया जाएगा। इस मौके पर शिव कुमार वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, रामू, राजेंद्र, दुना, संदीप कुमार, संजय कुमार, राजेश, सुरेंद्र, अजय कुमार, अनुज कुमार, जगदीश, प्रदीप, अखिलेश, अवधेश, राहुल, सुमित, शेखर, गोलू, प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें