फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर समाप्त हुई पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। गोबरहिया पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लहरपुर-तंबौर मार्ग पर यातायात ठप होने के कारण कई सियासी और गैर राजनैतिक संगठनों ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली। तंबौर से शुरू हुई पद यात्रा गोबरहिया पुलिया तक जानी थी फिर पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाना था। मगर अफसरों ने आंदोलनकारी नेताओं से बातचीत कर उन्हें मना लिया। रास्ते में ही पदयात्रा व धरना स्थगित करने का ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अफसरों को समस्या के समाधान के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी है। निर्धारित अवधि में समाधान नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर मतुआ से आगे गोबरहिया की पुलिया है। पिछले डेढ़ साल से यह पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इस पर यातायात का संचालन रोक दिया गया है।
लहरपुर व सीतापुर जाने वालों को मतुआ से वाया मुगलपुर, सैतियापुर तथा पिडुरिया होकर सिंगल रोड से आवागमन करना पड़ रहा था। पिछले दिनों हुई भारी बारिश इस मार्ग पर मतुआ के आगे पुलिया टूट जाने व पिडुरिया के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

पदयात्रा में युवा रलोद प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, आरपी सिंह चौहान, आरिफ मसूद, प्रसपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सपा नेता जहीर अब्बास, तौकीर अहमद अल्लन, पूर्व चैयरमैन इश्तियाक ख़ान, ब्रजबिहारी, मेराज प्रधान, शाहआलम, हाजी शामून, पीके दीक्षित, कुल्लन खान, मोहम्मद तैश खां, बुद्धु खां, जावेद आदि शामिल थे।
हफ्तेभर से बंद है रास्ता
एक सप्ताह से चौपहिया वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह बंद है। इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जर्जर सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। गोबरहिया पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर रालोद ने आंदोलन छेड़ दिया। रालोद प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह की अगुवाई में कई संगठनों के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने मंगलवार को तंबौर से गोबरहिया पुलिया तक पैदल मार्च शुरू कर दिया गया।
गोबरहिया पुलिया पर समस्या के समाधान तक अश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था। पैदल मार्च जब नाउन पुरवा के पास पहुंचा तो लहरपुर के नायब तहसीलदार दिलीप कुमार व तंबौर थाना प्रभारी सुुुरेश पटेल ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर पदयात्रा व धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें