फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ऑक्सीजन प्लांट खराब, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची टीम

Sun, 25 Jun 2023 09:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट दूसरे दिन रविवार को भी ठप रहा। सीएमएस की शिकायत के बाद भी कोई टीम इसे सही करने नहीं पहुंची। इससे पाइपलाइन के जरिए हो रही ऑक्सीजन सप्लाई ठप है। सिलिंडर के जरिए मरीजों को आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार सुबह आग लग गई थी। इससे तार जल गए थे। वहीं, प्लांट में तकनीकी खराबी आ गई है। ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए सीएमएस ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर इसे तत्काल सही करवाने की बात कही थी। सीएमएस ने बताया कि टीम ने भी रविवार को आने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक कोई टीम अस्पताल नहीं पहुंची। इससे प्लांट बंद पड़ा रहा। अफसर टीम का ही इंतजार करते रहे।
110 बेड पर पाइप से ऑक्सीजन सप्लाई ठप
इससे 110 बेड पर पाइपलाइन के जरिए चल रही ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई है। इन मरीजों को जरूरत पड़ने पर सिलिंडर के जरिए आपूर्ति हो रही है। पहले भी महिला वार्ड व इमरजेंसी में पाइपलाइन न होने से सिलिडर के जरिए आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की नहीं है कोई कमी
संबंधित कंपनी को प्लांट सही करने के लिए शनिवार को ही पत्र लिखा गया था। अब सोमवार को टीमें आने की उम्मीद है। 128 सिलिंडर रिजर्व रखे हुए हैं। आॅक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें