फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नितेश की हत्या पर फूटा आक्रोश, शव रख दो घंटे लगाया जाम

Sun, 01 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। बाराबंकी से अपहरण कर सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में गला रेतकर फेंके गए युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूटा। आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रामपुरकलां के जसमंडा चौराहे पर शव रखकर महमूदाबाद-बिसवां मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप रहा। एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

सीओ कपूर कुमार ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य मांगों पर भी पूरी सहानुभूति के साथ क्रियान्वयन कराया जाएगा। इसके बाद परिजन प्रदर्शन खत्म कर नितेश के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में निजेश का अंतिम संस्कार किया।

महमूदाबाद क्षेत्र के सरैंया महिपतिसिंह निवासी नितेश मौर्य (27) 29 अक्तूबर को अपनी बहन को करवा देकर लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक में रसोई गैस सिलेंडर बंधा हुआ था। इसी दौरान लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बाराबंकी जिले के बड्डूपुर के डफरपुर चौराहे के पास कार सवारों ने उनको अगवा कर लिया। बदमाश उनकी सिलेंडर बंधी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर गए। आरोप है कि अपहरण के बाद नितेश का चाकू से गला रेत दिया गया और पिसावां क्षेत्र में पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व नितेश ने ढाबे पर एक कागज पर मनोज मौर्य का नाम लिखने के साथ एक महिला का मोबाइल नंबर भी लिखा था।
विज्ञापन

शनिवार को बाराबंकी पुलिस ने घटना का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजन शनिवार को नितेश का शव लेकर ग्रामीणों के साथ जसमंडा चौराहे पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब दो घंटे की बातचीत और एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें