फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सचिवों से गबन की रिकवरी के आदेश

Wed, 05 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। एडीओ सहकारिता ने ब्लाॅक की साधन सहकारी समिति के सचिवों से गबन की धनराशि की वसूली के मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। इन सचिवों पर यूरिया वितरण में धांधली और आरकेवाई योजना के तहत गबन का आरोप है। यह कार्रवाई जिला सहकारी बैंक और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सीतापुर द्वारा किए गए ऑडिट के बाद हुई है।
विज्ञापन

एडीओ सहकारिता हरगांव उमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि बी-पैक्स सुरजीपारा, बी-पैक्स मुद्रासन और बी-पैक्स के सचिवों पर गबन के आरोप लगे हैं। ऑडिट में बी-पैक्स सुरजीपारा पर 2,81,348 रुपये, बी-पैक्स मुद्रासन पर 76,657 रुपये और बी-पैक्स बुढ़ानपुर पर 93,767 रुपये बकाया पाए गए हैं। इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें संबंधित सचिवों को जल्द से जल्द बकाया धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवों को धनराशि जमा करने के लिए नोटिस देकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें