फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 16 दिसंबर तक मतदाता बनने और संशोधन का मौका

Wed, 25 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम जरूर जांच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो उसे जुड़वाने के लिए आवेदन करें। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को जिले के नागरिकों से यह अपील की। डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। इस दौरान मतदाता अपने मतदान स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सूची में नाम और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। ऐसे युवा, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे भी नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने चाहिए, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि यदि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान स्थलों की मतदाता सूची में दर्ज हैं तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म-8 के जरिए स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। जिलाधिकारी ने निर्धारित समय में नाम जुड़वाने और गलतियों को ठीक कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें