फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवाओं को वोटर बनने का मौका

Sat, 04 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निकाय मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम डीएम ने जारी कर दिया है। एक जनवरी 2023 को 18 साल पूरा करने वाले युवा मतदाता बन सकते हैं। 11 से 17 मार्च तक दावा और आपत्ति दिए जा सकते हैं। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम अनुज सिंह ने निकाय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक किया जाएगा। पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी और उन्हें पूरक सूची-1 में समाहित करने का कार्य 23 से 31 मार्च तक किया जाएगा। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूचियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन एक अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी एसडीएम इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए 11 से 17 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। समय सारिणी के अनुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें