फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महज 5.42 फीसदी शिक्षकों ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 09 Jul 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से अनिवार्य ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था पहले दिन ही धराशायी हो गई। शिक्षकों ने इसका जमकर विरोध किया। स्कूल से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। पहले दिन महज 5.42 फीसदी शिक्षक व 17.29 फीसदी बच्चों की हाजिरी लगी। शिक्षकों को सुबह व शाम को ऑनलाइन हाजिरी लगाई जानी है। सोमवार से इसे अनिवार्य कर दिया गया था।
विज्ञापन

शिक्षकों को केवल ऑनलाइन हाजिरी ही लगाने के निर्देश दिए गए थे। इधर, शिक्षक लगातार इस हाजिरी का विरोध कर रहे थे। शिक्षकों का कहना है पहले हम लोगों की तमाम समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उसके बाद ही इसे लागू किया जाए। कई संगठनों ने अपने-अपने तरीके से इसका विरोध किया। कुछ शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया तो कुछ शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। शाम को बेसिक शिक्षा ने इसकी समीक्षा की। जिले में 16,860 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से सुबह स्कूल आते समय 5.42 व दोपहर को स्कूल से जाते समय 2.18 फीसदी शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करवाई। इसी तरह जिले में 3526 विद्यालय हैं। जिसमें चार लाख दो हजार 547 नौनिहाल अध्ययनरत हैं। इनमें से 80232 बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें