फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 रुपये किलो मिला प्याज तो दो घंटे में बिक गए 15 क्विंटल प्याज

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्याज के आसमान छूते भाव से सरकार ने सस्ते दर पर प्याज के काउंटर लगवा दिए। हाल यह है प्याज खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क से जो भी निकला वाहन देखकर लाइन में लग गया। दो घंटे में करीब 15 क्विंटल प्याज बिक गया। उसके बाद भी लोग इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

फुटकर बाजार में इस समय 70 रुपये किलो प्याज बिक रहा है। भाव बढ़ने के कारण लोग प्याज से किनारा करने लगे। वहीं, थोक व्यापारियों का कहना है जब तक प्याज की नई फसल नहीं आएगी भाव कम नहीं होंगे। इसके चलते सरकार की तरफ से शनिवार को राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, चुंगी चौकी व आंख अस्पताल के पास सस्ते दर पर प्याज बिक्री के लिए वाहन खड़े कर दिया गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही प्याज का रेट 25 रुपये किलो सुना तो वहीं पर रुक गए और लाइन में लगकर प्याज की खरीदारी की। इसके चलते इन तीनों स्थानों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं। एक वाहन में 15 क्विंटल प्याज का भंडार था। यह महज दो घंटे में ही बिक गया। कई जगहों पर लोग वाहन के ऊपर चढ़कर प्याज के स्टॉक को देखते रहे।
दो किलो से अधिक नहीं मिला प्याज
प्याज के वाहनों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तो एक ग्राहक को केवल दो किलो ही प्याज दिया गया। अधिकतर लोग पांच से आठ किलो तक प्याज मांग रहे थे। इसके चलते कई लोगों ने तत्काल विकल्प भी तलाश लिए। अपने साथी व अपने बच्चे को बुलाकर लाइन में लगा दिया। इससे कई घरों में चार से छह किलो तक प्याज पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी राहत
बाजार में प्याज बहुत महंगा बिक रहा है। 25 रुपये किलो देखकर दो किलो खरीद लिया है। इससे कुछ तो राहत मिलेंगी।
वीरेंद्र मिश्रा, ग्राहक
अच्छी पहल
एक सप्ताह से प्याज के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह पहल अच्छी है। इससे रसोईघर का बजट कुछ कम होगा।
रामप्रसाद, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें