फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बसपा की रैली में सीतापुर से लखनऊ जाएंगे एक हजार वाहन

Tue, 07 Oct 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बैठक में रणनीति बनाते बसपा पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सीतापुर। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने 9 अक्तूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में महासंकल्प रैली का आह्वान किया है। इस रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिलाध्यक्ष युवराज चौधरी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार लखनऊ रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं तक नीले गमछे व टोपियां पहुंचाई गईं हैं। सभी तहसीलों को सेक्टरों में विभाजित कर रैली को सफल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। साथ ही करीब एक हजार वाहनों की बुकिंग की गई है। इन वाहनों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ के रैली स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

रात में ही पहुंच जाएंगे कार्यकर्ता, बुक हो चुकीं धर्मशालाएं
रैली में समय से पहुंचने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही पहुंचने की रणनीति बनाई है। मिश्रिख बसपा प्रभारी अभिलाषा वर्मा ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं को लेकर रैली से एक दिन पूर्व ही लखनऊ पहुंचेंगी, जिससे कार्यकर्ताओं को जाम न फंसना पड़े। साथ ही समय पर रैली में शामिल हो सकें। उनके जिम्मे 15 बसों के कार्यकर्ता रहेंगे। उन्होंने इनके रुकने का इंतजाम भी लखनऊ में धर्मशालाओं में कर लिया है। बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमेंद्र सिंह ने बताया कि संदना, मिश्रिख, मछरेहटा आदि क्षेत्र के बसपा समर्थक कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर लखनऊ मुख्यालय में होने वाली विशाल रैली को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं।

मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से 35 बस और 200 से अधिक निजी वाहनों को 9 अक्तूबर को लखनऊ जाने के लिए लगाया गया है। मछरेहटा क्षेत्र के फतेहनगर निवासी शिवनाथ चौधरी ने बताया कि तीन बसें उनकी तरफ से लगाई गई हैं। वहीं बसपा के पूर्व विधायक बाल गोविंद राजवंशी की तरफ से पांच बसें लगाई गई हैं। जलालाबाद निवासी मनोज कुमार की तरफ से दो बसें रैली में जाने के लिए तैयार की गई हैं। महेश प्रसाद ने भी एक बस बुक की है। इस दौरान हर सेक्टर से दो से तीन निजी वाहन रैली में जाने के लिए तैयार किये गये हैं।
विज्ञापन



आई लव बसपा लिखे कपड़े पहनकर जाएंगे कार्यकर्ता
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सुदर्शन भारतीय, सोमेंद्र सिंह, शिवनाथ चौधरी व अन्य ने बताया कि गले में नीला गमछा और सिर पर बसपा टोपी पहनकर रैली में जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ता शिवनाथ चौधरी, गंगा प्रसाद, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार राजवंशी, सुधीर पाल, रामेश्वर दयाल, सुदर्शन लाल,अनिल पाल, सब्बू खान,असद खान, दिनेश मौर्य, मिट्ठू राजवंशी, सुनील राठौर व अन्य आई लव बसपा लिखी टी शर्ट व टोपियां पहनकर रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें