फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैम्पो पलटने से दबकर महिला की मौत, तीन अन्य जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। सिधौली से बिसवां की ओर जा रहा एक टेम्पो शुक्रवार को अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग निकला था।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद एक टेम्पो सवारी लेकर सिधौली से बिसवां की ओर जा रहा था। यह टेम्पो कमलापुर इलाके में खमरिया पुल के करीब पहुंचा, तभी अचानक उसका एक टायर फट गया। इसके बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस बीच उसका चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
इस हादसे में टेम्पो में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा हादसे में रामपुर कलां इलाके के पालपुर गांव निवासी कुसुमलता (65) पत्नी चित्रकेश और उसका 30 वर्षीय बेटा अवधेश, इसी गांव की अर्चना (30) पत्नी सुभाष जख्मी हो गई।
विज्ञापन

खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कसमंडा पहुंचाया। पुलिस मृतक महिला की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें