फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को करवा देने जा रहे भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। बहन को करवा देने जा रहे बाइक सवार सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। बड़े भाई की हालत गंभीर है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

तंबौर थाना क्षेत्र के खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के अटवा निवासी राम फूलन (20) पुत्र कल्लू मंगलवार सुबह बाइक से भाई प्रमुख (25) के साथ तंबौर इलाके के कुटी सुपौली बहन के घर करवा लेकर जा रहे थे। जब दोनों भाई तंबौर-लहरपुर मार्ग पर अचरजनपुरवा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में राम फूलन की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जख्मी युवक को सीएचसी तंबौर भेजा। एसओ अमित भदौरिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें