फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुखार से एक की मौत, 400 से अधिक बीमार

Sun, 03 Sep 2023 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में वायरल तेजी से फैल रहा है। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मछरेहटा में बुखार के कारण एक किशोर की मौत हो गई। वहीं बेहटा व लहरपुर इलाके में करीब 400 लोग वायरल से पीड़ित हैं। गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें न पहुंचने से मरीज झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

मछरेहटा के राजपुर खर्ग गांव में वायरल फैल गया है। गांव के कालिका प्रसाद के चार बच्चे वायरल की चपेट में हैं। कालिका ने बताया कि बड़े पुत्र ज्ञान प्रकाश को बुखार के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं तीन बच्चे जय प्रकाश (10) वर्ष, मनीषा (7) वर्ष व सूर्य प्रकाश (4) अभी भी वायरल से पीड़ित है। इसके अलावा गांव की रागिनी (17), गुलशन (19), मीरा (16), मीनाक्षी (6), चंद्रशेखर (25) सहित 20 से अधिक लोग बीमार हैं। ग्रामीणों का कहना है गंदगी की वजह से रोग फैल रहे हैं। गांव में नालियां बजबजा रही है। मच्छर पनप रहे हैं। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम भेजकर जांच की जा चुकी है। साथ ही दवा का वितरण भी करवा दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर नगर के मोहल्ला बेहटी, ठठेरीटोला, टांडा सालार, मीराटोला, शेखटोला, बसैया टोला, छावनी, भूलनपुर, मंगोलपुर, पुरबिया टोला, इंदिरा नगर आदि मोहल्लों में वायरल से 200 से अधिक लोग पीड़ित हैं। ग्राम नेवादा, लच्छन नगर, मोहदीनपुर, नवाब नगर आदि गांवों में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीज को दवा दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि बेहड़पुरवा नवाब नगर में शिविर लगाकर 55 मरीजों को दवा दी गई है।
19 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। बेहटा इलाके के ग्राम पंचायत संहिजर कला, भिठियापुरवा, नाउनपुरवा, मुडिला, कुरतहिया, बेलीपुरवा आदि गांवों में 200 से अधिक लोग बीमार है। गांव में सीएचसी तंबौर की अभी तक कोई टीम नहीं पहुंची है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बेतुका जवाब दिया। बोले यदि गांवों में लोग बीमार है तो उन्हें सीएचसी तंबौर भेज दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें