सीतापुर। जिले में कोरोना से रविवार को एक मरीज की मौत हो गई। दो लोग पॉजिटिव मिले है। कोरोना से मरने वालो की संख्या अब 77 हो गई है। पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में भले ही पॉजिटिव केस कम आ रहे हो, लेकिन मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मौत की सूचना फीड होने से अब स्वास्थ्य विभाग इस मरीज की जानकारी करने में जुट गया है।
यह मरीज कहां पर और कब से भर्ती था। इस मौत के बाद जिले में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। दो लोग पॉजिटिव आए है। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया जिला अस्पताल के एल-टू अस्पताल में दो मरीज भर्ती है। 38 मरीज होम क्वारंटीन है।
जिले में इस समय 55 एक्टिव केस है। प्रभारी सीएमओ का कहना है जिले में अब कोरोना पूरी तरह से कंट्रोल में है। इस समय जो भी केस आ रहे है। उनकी स्टडी से पता चला है यह लोग दिल्ली के लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।
ऐसे में दिल्ली से आने वाले लोगों से थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर हम कोविड प्रोटोकाल के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन करेंगे तो कोरोना को पूरी तरीके से जिले से भगाने में कामयाब होंगे।