सकरन/सीतापुर। पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। सकरन पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को मुखबिर ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर खुलेआम घूम रहा है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने एसआई केके सिंह को टीम के साथ तत्काल मौके पर भेजा। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। इस पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामनरेश निवासी सलौली ताजपुर थाना सकरन बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।