फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। पुलिस ने छाप मारकर अवैध तमंचा बनाते समय एक आरोपी को दबोचा है। उसके कब्जे से कई बने व अध बने असलहे, कारतूस, खोखा व उपकरण आदि बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिसावां थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह अपराध नियंत्रण के लिए बरगावां क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश व संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दरोगा मोहम्मद खालिद व हरि प्रकाश टीम के साथ थाना क्षेत्र के ललवापुर गांव के तालाब के किनारे एक झोपड़ी में दबिश दी। वहां अवैध असलहा बनाते समय थाना क्षेत्र के पिपरी दिल्लीपति गांव का निवासी डाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से एक बंदूक, दो तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर व एक खोखा, एक 12 बोर कारतूस व एक खोखा, अर्ध निर्मित कई असलहे, असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें