फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ पर जगमगाए सवा लाख दीप

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। धनतेरस की शाम तीर्थ प्रांगण में अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस नजारे को हर व्यक्ति अपने मोबाइल में कैद करने के लिए आतुर दिखा। चक्रतीर्थ परिसर सवा लाख दीयों की रोशनी से सजे दीपोत्सव से जगमगा उठा।
विज्ञापन

इस दौरान सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवासमिति द्वारा जब अष्टकोणीय महाआरती उतारी गई, तो नजारा अद्भुत हो गया। इसको देखने के लिए देश के विभिन्न प्रान्तों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दीपोत्सव व महाआरती का आयोजन जिला प्रशासन ने कराया। इस अवसर पर चक्रतीर्थ को बड़ी संख्या में दीपों से सजाया गया था।
आरती से पूर्व चक्रतीर्थ पुजारी राजनारायण पांडेय ने सांसद अशोक रावत, विधायक राम कृष्ण भार्गव, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, डीएम अभिषेक आनंद, एडीएम नीतीश सिंह, सीडीओ प्रणिता ऐश्वर्या सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा सभी ने तीर्थ का पूजन किया। इस दौरान लेजर शो व झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। संगीतमय भजनों के बीच महाआरती का दृश्य देखते ही बन रहा था। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें