सीतापुर। भाई-बहन के प्रेम तथा स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। इस बार भैया दूज बृहस्पतिवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।
भैया दूज वाले दिन जमीन या फिर दीवार पर चावल के घोल से चौक बनाया जाता है। इस चौक पर पहले उपवास रखकर बहनें पूजा करती हैं, फिर भाई को बैठाकर उनका टीका करती हैं। इस चौक पर बेर की डाल की पूजा का भी विधान है। इसके बाद भाई का मुंह मीठा कराकर बहनें उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन यमराज तथा यमुना जी के पूजन का विशेष महत्व है।