फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की गला रेत कर हत्या

Sat, 24 Oct 2015 11:48 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला थोक निवासी धर्मवीर (55) अपने नाती सत्यम (10) के साथ ही रहता था। शुक्रवार रात धर्मवीर कमरे में सो रहा था। देर रात हथियार से लैस बदमाशों ने उसके घर में धावा बोल बिस्तर पर ही दबोच लिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सत्यम ने नाना का शव देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। मोहल्ले के लोग जब कमरे में पहुंचे, तब वहां की हालत देखकर दंग रह गए। कमरे में धर्मवीर का खून से लथपथ शव पड़ा था। माना जा रहा है कि शायद संपत्ति विवाद के चलते किसी ने धर्मवीर की हत्या की हो, लेकिन पुख्ता तौर पर यह कहने को कोई तैयार नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धर्मवीर की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है, कि हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें