सांडा(सीतापुर)। सांडा-बिसवां मार्ग पर सरैया गांव के निकट ट्रैक्टर व बाइक सवार में टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सदरपुर के ग्राम मुन्नूपुरवा कैमहरा कला निवासी फकीरे (65) अपने साथी सादिक अली के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से सांडा जा रहे थे। रास्ते में बारसिंघा के पास एक ट्रैक्टर उनकी बाइक से टकरा गया।
हादसे में फकीरे व सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सांडा लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने फकीरे को मृत घोषित कर दिया। सादिक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बिसवां फूल चंद्र सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।