फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अफसर आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित करें निरीक्षण

Sat, 30 Dec 2023 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बच्चों, गर्भवती, किशोरियों व महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों का संबंधित अफसर नियमित निरीक्षण करें। कुपोषित बच्चों को पोषित किए जाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएं। यह निर्देश डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने कहा कि पोषण ट्रैकर एवं होम विजिट का भी रैंडम सत्यापन किया जाए। कुपोषित बच्चों पोषित किए जाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वश्रेष्ठ पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए।
हाॅट कुक्ड मील योजना को सही ढंग से चलाने के लिए आवश्यक संसाधनों की आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एमसीपी कार्ड ठीक प्रकार से भरने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें