कुंवरगड्डी/सीतापुर। मुज्जफरपुर रजबहा की पटरी कटने से शनिवार को करीब 50 बीघा फसल डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने किसी तरह पटरी दुरुस्त कराकर पानी का बहाव बंद कराया।
मटपुरवा गांव के निकट शनिवार को मुज्जफरपुर रजबहा की पटरी कट गई। मटपुरवा निवासी रामबक्स यादव, रामआसरे, राजाराम, उमेश, छोटे लाल, लल्लू राम, प्रमोद, चुन्नी लाल, घनश्याम यादव, महेश यादव, बाबू राम, बृजनाथ यादव, लल्लू यादव आदि किसानों की सरसों व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से नहर की क्षतिग्रस्त पटरी दुरुस्त की गई। जेई विनय यादव ने बताया कि नहर पटरी दुरुस्त कराई गई है।